फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   CM Mohan Yadav reached Khandwa, appeal for voting

Khandwa News: प्रबुद्धजनों से सीएम बोले-चुनाव दो मांओं के बीच है, एक भारत माता और दूसरी आप जानते हैं किसकी मां

Tue, 07 May 2024 01:33 PM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 01:33 PM IST
सार

सीएम ने कार्यक्रम में बैठे कार्यकर्ताओं से पूछा कि बताइए किन किन माताओं के बीच में चुनाव है, इस दौरान एक कार्यकर्ता ने खड़े होकर कहा कि उनकी माता और भारत माता के बीच में चुनाव है ।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached Khandwa, appeal for voting
प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हैं सीएम डॉक्टर यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार देर रात प्रदेश के खंडवा पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार सुबह एक निजी होटल के सभागार में प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सभी से मतदान करने की अपील से की और मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने को लेकर प्रदेश की जनता से अपील की।
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह जो चुनाव है दो माताओं का चुनाव है। उन्होंने कार्यक्रम में बैठे कार्यकर्ताओं से पूछा कि बताइए किन किन माताओं के बीच में चुनाव है, इस दौरान एक कार्यकर्ता ने खड़े होकर कहा कि उनकी माता और भारत माता के बीच में चुनाव है। तब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज चुनाव भारत माता के पुत्र और दूसरे किसके पुत्र हैं, आपको पता है उनके बीच में चुनाव है। वहीं सीएम ने सही जवाब देने पर इस कार्यकर्ता के लिए तालियां भी बजवाई। 
विज्ञापन


इधर सीएम ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब तक देश की सुरक्षा के साथ साथ देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश से लगी ईरान की बॉर्डर जहां से कभी बाहरी लोग हमारे देश में प्रवेश करते थे, लेकिन जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है तब से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा है। वहीं उन्होंने चीन को लेकर कहा कि चीन पहले की सरकारों के समय लगातार आंखें दिखाता रहता था, लेकिन अब चीन भी अपनी सरहद की हद से बंधा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सभा के बाद सीएम यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश मोदी के लिए मोदीमय हो चुका है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के जरिए नीचे तक की जनता को यह बताने में लगी हुई है कि देश के भविष्य के लिए, मध्यप्रदेश के विकास के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिये केंद्र के साथ साथ मध्यप्रदेश की सरकार भी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed