{"_id":"66aba3a9ad4e3dc7cd08c425","slug":"khandwa-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-after-fire-broke-out-in-health-centre-short-circuit-was-the-reason-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1953853-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग से लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग से लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट थी वजह
Thu, 01 Aug 2024 09:38 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:38 PM IST
सार
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने के बाद भीषण लपटें उठने लगी और धुंए का गुबार बाहर निकल रहा था।
विज्ञापन
जावर स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ग्राम जावर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस दौरान आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं और आग की लपटें उठने लगी। उसके बाद अस्पताल प्रशासन सहित स्टॉफ के द्वारा आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
हालांकि, आग बढ़कर विकराल रूप धरती, उससे पहले ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गांव के देवेंद्र वर्मा, संजय चावरे, इकबाल खान सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से मौके पर दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस अग्निकांड में अस्पताल के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा
इधर, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया गया। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लगने के बाद भीषण लपटें उठने लगी थी और धुंए का गुबार बाहर निकल रहा था। साथ ही इस घटना से अस्पताल में लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि वह जब स्वास्थ्य केंद्र की पानी की मोटर चालू करने आए थे, तब जलने जैसी स्मैल आ रही थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मालूम हुआ की शार्ट सर्किट से आग लगी है। उसके 10 मिनट बाद तो बहुत तेज लपटें उठने लगी और काफी धुआं निकलने लगा। इसके बाद हमने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, और थोड़ी देर बाद सबने मिलकर आग बुझा दी। इसमें जलने से 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
