फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: four people were sent to jail for the hoisted Palestine flag making reels on social media

Khandwa: सोशल मीडिया पर रील बनाने फहराया था फिलिस्तीन का झंडा, चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

Sat, 20 Jul 2024 07:53 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 07:53 AM IST
सार

MP: मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में बीते दिनों मुहर्रम पर्व के दौरान निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस में फिलिस्तीन देश का झंडा फहराने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में ऐसा करने वाले युवकों की खोजबीन की, जिसके बाद दो दिनों तक चली जांच के बाद शहर के मोघट थाना में इसको लेकर प्रकरण दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Khandwa: four people were sent to jail for the hoisted Palestine flag making reels on social media
पुलिस गिरफ्त में फिलिस्तीन का झंडा फहराने वाले आरोपी

विस्तार

खंडवा नगर के शिवाजी चौक पर मुहर्रम पर्व की दसवीं तारीख को निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन देश का झंडा फहराने का मामला सामने आया था। जिस पर जमकर बवाल भी खड़ा हुआ था और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने पहुंचकर झंडा फहराने वाले युवकों को देशद्रोही बताते हुए, मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था। उनका कहना था कि ऐसा करने वाले लोग आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं, जिसको लेकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया और झंडा फहराने वाले युवकों की पड़ताल की गई ।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में जांच के दौरान मालूम चला था कि, जुलूस के दौरान दोपहर के समय लहराया गया फिलिस्तीन देश का झंडा आठ साला एक बालक अपने घर से ही बना कर लाया था। जिसने घर पर ही अपनी माँ से उसे सिलवाया था। जुलूस के दौरान जब वह झंडा लेकर आया था तब, वहां खड़े तीन से चार युवकों ने उस झंडे को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए वीडियो रील बनाने के चलते, उस झंडे को फहराया था। इस दौरान ही बनाया गया वीडियो वायरल हुआ था और यह मामला सामने आया था । इधर इस मामले में अब पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 एक और दो के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उनका मेडिकल कराकर एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से चारों ही युवकों को जेल भेज दिया गया ।
विज्ञापन


चार युवकों ने एक राय होकर फहराया था झंडा
इधर इस मामले में खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दरमियान शिवाजी चौक पर एक झंडा फहराने का मामला सामने आया था। जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना मोघट रोड में एक शिकायती आवेदन दिया था। उसकी जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए थे कि फिलिस्तीन का झंडा कुछ लोगों द्वारा फहराया गया, जिसको लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश की स्थिति निर्मित हुई, और खंडवा शहर में भी उसको लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने जैसी स्थिति बनी। इसी को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed