फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   in Shravan month Jyotirling Omkarji Maharaj and Mamleshwarji out for city tour

Omkareshwar Sawari: ज्योतिर्लिंग ओंकारजी और श्री ममलेश्वरजी की पहली सवारी, हजारों लोगों के साथ किया नगर भ्रमण

Mon, 14 Jul 2025 07:47 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 07:47 PM IST
सार

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की पालकी यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। वेद मंत्रों, महाआरती और नौका विहार के साथ हजारों भक्तों ने दर्शन किए। रूट परिवर्तन के तहत पालकी जेपी चौक होते हुए मंदिर पहुंची। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

विज्ञापन
in Shravan month Jyotirling Omkarji Maharaj and Mamleshwarji out for city tour
नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

विस्तार

पवित्र श्रावण मास चालू है, और इस वर्ष श्रावण में छह सोमावर आने हैं। इनमें प्रत्येक सोमवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के धार्मिक और पार्वती तीर्थंकर ओंकारेश्वर में उत्सवपूर्वक मनाया जाना है। इस दिन बाबा ओंकार नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इसी के चलते श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर जी सजी हुई पालकी में सवार होकर, ढोल धमाकों के साथ नगर भृमण पर प्रजा का हाल जानने निकले। दूसरी ओर तीर्थ नगरी के दक्षिण तट पर ममलेश्वर भगवान भी अपनी शाही पालकी में सवार होकर निकले। इस दौरान भगवान की शाही सवारी धूमधाम से कोटितीर्थ घाट पर पहुंची। जहां घाट पर विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। साथ ही इस दौरान पंचामृत और मां नर्मदा के पवित्र जल से भी ज्योतिर्लिंग भगवान की पूजा पंडितों द्वारा की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोलेनाथ का अनोखा शिवालय: जहां चढ़ाया जाता है सिंदूर, दुनिया में और कहीं नहीं है ऐसी परंपरा
विज्ञापन


महाआरती के बाद दोनों पालकियों को नर्मदाजी के पवित्र जल में नौका विहार कराया गया। जहां से दोनों पालकियां गौ मुख घाट पर उतरकर आगे बढ़ीं। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्त लोग भोले शंभू, भोलेनाथ का उद्घोष करते हुए आगे आगे चल रहे थे। बता दें कि, इस वर्ष पालकियों का रूट परिवर्तन किया गया है, और काशी विश्वनाथ होते हुए, बलवाड़ी से पुराने बस स्टैंड और मुख्य बाजार से होकर जेपी चौक से पालकियों को लाया गया है। पूर्व में पालकियों को सीढ़ियां चढ़कर खेड़ा जी की दुकान के सामने से ले जाया जाता था, लेकिन उत्सव पूर्व हुई मीटिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इस वर्ष से मार्ग परिवर्तित करने की मांग रखी थी। इस पर एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने इस मांग को स्वीकार करते हुए, प्रथम सोमवार की पालकी काशी विश्वनाथ से हाट बाजार, बलवाड़ी और पुराने बस स्टैंड से होते हुए, मुख्य मार्ग से जेपी चौक तक का रूट तय कर दिया। वहीं जेपी चौक से पुराने पुल को पार कर मार्केट से होते हुए भगवान की पालकी रात्रि 10 बजे शयन आरती के समय मंदिर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 10 साल बाद चांदी की नई पालकी में निकली श्री मनमहेश रूप में महाकाल की सवारी

पालकियों के मार्ग में ढोलकों की थाप पर भक्त जमकर नाच रहे थे। हजारों भक्त भगवान के दर्शन करने पूरे रास्ते भर पलक पावड़े बिछाए मार्ग पर ही खड़े थे। पालकी के साथ भी हजारों भक्त आनंद लेते हुए साथ चल रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह गुलाल और गुलाब की पंखुड़ी उड़ाकर भक्त भगवान का स्वागत कर रहे थे। साथ ही कपूर आरती कर भगवान का अभिवादन किया जा रहा था। वहीं प्रशासन ने भी पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए थे। पालकी के साथ भी पुलिस बल विशेष रूप लगाया गया था। पालकी के साथ कुल 51 ढोल साथ थे। वहीं वरिष्ठ अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखे हुए थे।

 

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

नगर भृमण से पहले बाबा का पूजन किया गया। 

 

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

दोनों पालकियों को नर्मदाजी के पवित्र जल में नौका विहार कराया गया

 

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

 

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

 

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

नगर भृमण के लिए निकले ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार जी एवं ममलेश्वर जी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed