फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   News Impact damaged national flag at Khandwa Junction was respectfully replaced and salute was given

News Impact: खंडवा जंक्शन पर लगा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक बदलकर दी गई सलामी, अधिकारी बोले...

Sat, 11 May 2024 09:29 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 09:29 PM IST
सार

रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ध्वज को नीचे उतारा। वहीं आरपीएफ स्टाफ ने ससम्मान क्षतिग्रस्त हुए ध्वज को चेंज करते हुए नया ध्वज लगाया, जिसे इलेक्ट्रिक विभाग के द्वारा वापस ऊंचाई पर चढ़ाते हुए पोल पर लहराया गया।

विज्ञापन
News Impact damaged national flag at Khandwa Junction was respectfully replaced and salute was given
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते आरपीएफ का स्टॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर लगा राष्ट्रीय ध्वज शनिवार शाम बदला गया। बता दें कि जिले का सबसे ऊंचा और 100 फीट की ऊंचाई पर खंडवा स्टेशन पर लगाया गया यह राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त अवस्था में ही लहरा रहा था, जिसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर नहीं गया था। इस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को पब्लिश किया था। वहीं, खबर पब्लिश होने के बाद शनिवार को स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ के स्टाफ ने क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक नए ध्वज से बदल दिया गया।

विज्ञापन


सेंट्रल रेलवे के खंडवा नगर स्थित रेलवे स्टेशन खंडवा जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर, 100 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया। 20 बाय 30 का राष्ट्रीय ध्वज पिछले कुछ दिनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में लहरा रहा था, जिसको लेकर अमर उजाला में खबर भी पब्लिश की गई थी। वहीं, मध्य रेल के भुसावल स्थित अधिकारियों एवं खंडवा स्टेशन के प्रबंधक को भी इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद आनन-फानन में स्टेशन प्रबंधक एवं आरपीएफ के स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज को देखा, जहां ध्वज के क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखने पर उसे सम्मान पूर्वक नीचे उतार कर चेंज करने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन


वहीं, इस संंबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ध्वज को नीचे उतारा तो वहीं आरपीएफ स्टाफ ने ससम्मान क्षतिग्रस्त हुए ध्वज को चेंज करते हुए नया ध्वज लगाया, जिसे इलेक्ट्रिक विभाग के द्वारा वापस ऊंचाई पर चढ़ाते हुए पोल पर लहराया गया। इस दौरान मौजूद आरपीएफ के स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया, जिसमें स्टेशन प्रबंधक सहित वहां मौजूद आम नागरिक एवं रेलवे के कुली भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed