फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Prisoners of Tantya Bhil Jail will now be able to buy goods from the canteen

Khandwa: अंग्रेजों के जमाने की जेल के कैदी अब खरीद सकेंगे कैंटीन से सामान, इन चीजों से बढ़ाएंगे खाने का जायका

Fri, 11 Aug 2023 08:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 08:55 AM IST
सार

खंडवा में स्थित अंग्रेजों के जमाने की जेल, जिसे अब शहीद जननायक टंट्या भील कारागार का नाम दिया गया है। इस जेल के कैदी अब अपनी दैनिक जरूरत का सामान जेल में ही खरीद सकेंगे। जेल में कैदियों के लिए जल्दी ही एक कैंटीन शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Khandwa: Prisoners of Tantya Bhil Jail will now be able to buy goods from the canteen
खंडवा जेल में जल्द शुरू होगी कैंटीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए इस वर्ष आजादी के पर्व पर एक नवाचार किया जा रहा है। दरअसल स्वतंत्रता दिवस से कैदियों के लिए एक कैंटीन शुरू होने जा रही है। अंग्रेजों के ज़माने की इस जेल में क्षमता से तीन गुना ज्यादा कैदी फिलहाल बंद हैं । यहां बंदियों को रखने की क्षमता 202 की है, जबकि 750 से अधिक कैदी फिलहाल यहां मौजूद हैं। जेल में कैंटीन शुरू करने के पीछे कैदियों को रेग्युलर मिलने वाले सामान्य भोजन के साथ ही मुंह का स्वाद बदलने के लिए कुछ नया करना है। इसी के चलते खंडवा जेल प्रशासन खुद ही इस कैंटीन का संचालन करते हुए यहां कैदियों के लिए नमकीन, सलाद, बिस्किट, अचार जैसी वस्तुएं उन्हें उपलब्ध करवाने की योजना बना रहा है। हालांकि जेल प्रशासन पर जेल के अंदर बनने वाले इस कैंटीन की स्थापना करना बाध्यकारी नहीं है, लेकिन फिर भी कैदियों की मांग पर इसे शुरू किया जा रहा है। हालांकि यह सुविधा पहले से बड़ी जेलों में मिल रही है लेकिन अब छोटे जिलों की जेलों में भी इस तरह की सुविधा को शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें, जेल में कैदियों को सादा और पौष्टिक भोजन मिलता है। एक ही तरह का भोजन खाने से कैदियों में खाने के मामले में अरुचि उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में अब कैंटीन से सेव, नमकीन, खीरा ककड़ी, प्याज और शक्कर जैसी खाने की चीजें खरीद कर वह खाने का स्वाद बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed