फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khajuraho News: Rape allegations against priest took u-turn, Victim's husband also booked for raping a woman

Khajuraho News: ब्रह्मेश्वर धाम के बाबा लवलेश तिवारी पर आरोप लगाने वाली महिला का पति फंसा, दुष्कर्म का केस दर्ज

Sat, 19 Feb 2022 04:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 04:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो के ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी पर लगे दुष्कर्म के मामले में नित-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप लगाने वाली महिला के पति पर ही अब खरोही गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Khajuraho News: Rape allegations against priest took u-turn, Victim's husband also booked for raping a woman
खजुराहो में पुलिस से छूटकर आए बाबा और आरोप लगाने वाली महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुराहो के ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी बाबा लवलेश तिवारी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के मामले ने अब यू-टर्न ले लिया है। जिस महिला ने बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ छतरपुर महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई है। आरोपी बाबा लवलेश तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में पूछताछ के बाद 18 फरवरी की रात छोड़ दिया। उसने कहा है कि सत्य की ही जीत होगी। 
विज्ञापन


खजुराहो के ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी बाबा लवलेश तिवारी ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए थे, वह सच है या नहीं, यह तो बालाजी (भगवान) को ही पता है। सत्य की जीत होगी। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। उधर, छतरपुर महिला थाना में डीएसपी अनुरक्ति सबनानी ने कहा कि खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम खरोही की एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। एफआईआर दर्ज हुई है। कानून के अनुसार जांच और कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


आपसी रंजिश का मामला
खजुराहो में पहले बाबा पर आरोप लगे। फिर जिसने आरोप लगाए, उसके पति पर ही आरोप लग गए। यह मामला इतना पेचीदा हो गया है कि लोग इसे दुष्कर्म का मामला न मानकर आपसी रंजिश और आरोप-प्रत्यारोप बता रहे हैं। बाबा के समर्थकों का दावा है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला झूठ बोल रही है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed