विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के मंदिर इस समय नृत्यकारों के घुंगरूओं की सुरीली तालों से गूंज रहे है। 49वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में एक तरफ देश-विदेश के ख्यात कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से आंगतुकों को मोहित कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ कला वीथिका और साहसिक गतिविधियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महोत्सव के दौरान पधारे जी-20 देशों के प्रतिनिधियों एवं अन्य आंगतुकों के लिए कला विथीका के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को प्रचारित किया जा रहा है।
Khajuraho Dance Festival: नृत्य से जीवंत खजुराहो पर चढ़ा कला का रंग, आर्ट गैलरी बनी आकर्षण का केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: विशाल मैथिल
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:35 PM IST
सार
खजुराहो में नृत्य महोत्सव के साथ कला वीथिका और साहसिक गतिविधियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह महोत्सव 26 फरवरी तक चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
