{"_id":"67230ef7a492e5da320c0708","slug":"mp-news-vicious-prisoner-caught-within-24-hours-escaped-after-breaking-the-katni-police-cordon-case-of-murder-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 24 घंटे में पकड़ा गया शातिर कैदी, पुलिस का घेरा तोड़कर भागा था, हत्या का मामला है दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 24 घंटे में पकड़ा गया शातिर कैदी, पुलिस का घेरा तोड़कर भागा था, हत्या का मामला है दर्ज
Thu, 31 Oct 2024 10:30 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:30 AM IST
सार
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि इस सजायाफ्ता कैदी को सीने में दर्द की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह भाग गया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी जो इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था, उसे कटनी पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संतु भूमिया को दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में वर्ष 2022 में जेल भेजा गया था। हाल ही में उसने पुलिस को चकमा देते हुए खिड़की के रास्ते भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि इस सजायाफ्ता कैदी को सीने में दर्द की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान उसे डेंगू की पुष्टि हुई। घटती ब्लड प्लेटलेट्स के कारण उसे 4 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को शौच के लिए जाने का बहाना किया और शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग निकला। घटना के बाद से कटनी और जबलपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कटनी पुलिस ने जबलपुर के एक थाने में फरार आरोपी संतु भूमिया, निवासी ग्राम राखी, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच, स्लिमनाबाद टीआई को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस की हिरासत से फरार आरोपी संतु भूमिया अपने गृह ग्राम राखी में अपने परिजनों से मिलने आने वाला है। पुलिस ने आरोपी के घर पर निगरानी रखी और जैसे ही वह वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, शातिर बदमाश संतु भूमिया को सतर्कता से पकड़ने वाले स्लिमनाबाद टीआई अखिलेश दहिया और उनकी टीम की सराहना की गई है। फिलहाल, आरोपी को पुनः जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
