{"_id":"676c2bf0676195a7ea083e2f","slug":"katni-youth-congress-protested-and-accused-mla-sanjay-pathak-of-sahara-land-scam-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर MLA संजय पाठक पर लगाए सहारा जमीन घोटाले का आरोप, वाटर चार्ज कर आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर MLA संजय पाठक पर लगाए सहारा जमीन घोटाले का आरोप, वाटर चार्ज कर आठ गिरफ्तार
Wed, 25 Dec 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:29 PM IST
सार
युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विधायक संजय पाठक पर सहारा जमीन घोटाले का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन में वाटर चार्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही आयकर विभाग की जांच के तार कटनी जिले से आ जुड़ी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़कों में उतरकर विधायक संजय पाठक पर आरोप लगाते हुए उन्हें प्रदेश का सबसे बड़ा भू-माफिया बताया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सेबी प्रमुख को ज्ञापन सौंपते हुए सहारा जमीन घोटाले की जांच करने के मांग की है, जिसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया हैं। जिन्होंने सहारा के हजारों करोड़ों की जमीन को बिना ऑक्शन के कम कीमत में खरीद-फरोख्त किया है और उन पैसों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने सहारा और सेबी के ज्वाइंट अकाउंट में जमा भी नहीं कराया। अगर वो ऐसा करते तो सहारा निवेशकों का पैसा उन तक पहुंच पाता। आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौराहे में युवा कांग्रेस, NSUI सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और सहारा के निवेशक एकत्रित होकर जमकर बीजेपी और विधायक संजय पाठक के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान लोगों के हाथों में काले गुब्बारे और तख्तियां दिखाई पड़ी, जिसमें विधायक संजय पाठक फोटो के साथ इस्तीफा मांगा गया। सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड करने सहित सहारा जमीन घोटाले की जांच कराने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने अपने पद का दुरुपयोग कर सहारा अधिकारियों की मिलीभगत करते हुए बिना ऑक्शन कराए। सहारा इंडिया के हजारों करोड़ की जमीनों को औने-पौने दाम पर अपने परिजनों के नाम पर खरीदा है। उन्होंने भोपाल में 110 एकड़ जमीन, कटनी में 100 एकड़ जमीन, जबलपुर में 100 एकड़ जमीन बिना ऑक्शन प्रक्रिया कराए अपने परिजनों के नाम 2022 में लगभग 90 करोड़ रुपये में खरीदी है। इन जमीनों की वास्तविक कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये है, यह पैसा उन आम निवेशकों को मिलना था, जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा में जमा की थी।
विज्ञापन
आपको बता दें, युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय स्थित गेट पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे। तभी उसे रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करा दी। साथ ही दिव्यांशु मिश्रा सहित आठ कांग्रेसी नेताओं को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। युवक कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
