{"_id":"66d34f4d179767b3bf022ef5","slug":"katni-news-vijayraghavgarh-municipal-council-by-election-bjp-candidate-amrit-lal-kol-elected-unopposed-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: विजयराघवगढ़ नगर परिषद उपचुनाव, अमृत लाल कोल निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: विजयराघवगढ़ नगर परिषद उपचुनाव, अमृत लाल कोल निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम लिया वापस
Sat, 31 Aug 2024 10:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:45 PM IST
सार
विजयराघवगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमृत लाल कोल निर्विरोध निर्वाचित हुए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमवती गोंड ने अंतिम समय में अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जताया।
विज्ञापन
विजयराघवगढ़ नगर परिषद उपचुनाव में अमृत लाल कोल निर्विरोध निर्वाचित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयराघवगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्र.13 के उपचुनाव में हुए अप्रत्याशित घटना क्रम में भाजपा प्रत्याशी अमृत लाल कोल र्निविरोध निर्वाचित हुए। नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमवती गोंड ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया। इस जीत के पीछे भाजपा संगठन से प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा एवं स्थानीय विधायक संजय पाठक सहित संगठन की कुशल रणनीति बताई जा रही है।
विज्ञापन
सुबह से ही नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा सक्रिय भूमिका में नजर आए। दोपहर 3 बजे से कुछ पूर्व वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रेमवती गोंड ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, विधायक संजय पाठक ने कहा कि कटनी जिले में अब कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें प्रत्याशी मिलना भी मुश्किल है। पाठक ने इस निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित अमृतलाल कोल को बधाई दी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने र्निविरोध निर्वाचित घोषित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस विजय भाजपा पर विश्वास की जीत है। हमारे नेतृत्व की कुशल रणनीति से ये संभव हुआ है। मैं वीडी शर्मा, संजय पाठक सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यहां याद रखना चाहिए की विजयराघवगढ़ विधानसभा के तीनों नगर परिषद विजयराघवगढ़, कैमोर, बरही में इसी तरह की कुशल रणनीति के कारण ही दो वर्ष पूर्व हुए चुनाव में तीनों नगर परिषद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत चुनाव में र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस यहां अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पाई थी। निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
