{"_id":"66fd77dc57d242dd1d0d4f4e","slug":"katni-news-three-people-caught-stealing-sand-joint-team-seized-hiva-and-jcb-machines-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: मुरूम की चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, संयुक्त टीम ने हाइवा और जेसीबी मशीन की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: मुरूम की चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, संयुक्त टीम ने हाइवा और जेसीबी मशीन की जब्त
Wed, 02 Oct 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:12 PM IST
सार
कटनी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुरूम के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले पर हाइवा, जेसीबी के मालिक सहित पांच लोगों को आरोपियों बनाया है। वहीं, मौके पर मिले दोनों बड़े वाहनों को स्लिमानाबाद थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तिहारी में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर राजस्व, खनिज और कटनी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देते हुए दो बड़े वाहन सहित तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा है। इन वाहनों के मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
स्लिमानाबाद पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खनिज विभाग और स्लिमानाबाद पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई थी। जहां आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मुरूम चोरी मे लगे थे। मुरूम की खुदाई नाली नुमा आकार में करते हुए तीनों आरोपियों को स्पॉट से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तहसीलदार के मुताबिक, खननकर्ताओं से जब मुरूम उत्खनन और परिवहन से जुड़े दस्तावेज़ मांगे गए तो उसे दिखाने में तीनों ही असफल रहे। उसके बाद खनिज विभाग ने खुदाई वाले हिस्से का नाप-जोख करते हुए करीब 27 हजार वर्ग मीटर में मुरूम निकालना पाया है।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मिले आरोपी भोला विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा और राहुल साहू ने बताया कि दोनों वाहन दुबे परिवार के नाम से रजिस्टर्ड हैं। वहीं, हाइवा क्रमांक यूपी-25 एटी-2674 और जेसीबी जितेंद्र हल्दकार के वाहन बताए गए हैं, जिनकी जब्ती बनाते हुए थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। वहीं, प्रकरण में उत्खनन का कई गुना जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।
