{"_id":"66e59d845fcd08af9e0eecdb","slug":"katni-news-fire-broke-out-in-sai-kripa-transport-company-five-fire-engines-poured-32-trips-of-water-to-control-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: साईं कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने 32 ट्रिप पानी डाल पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: साईं कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने 32 ट्रिप पानी डाल पाया काबू
Sat, 14 Sep 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:58 PM IST
सार
साईं कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने 32 ट्रिप पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक और पेट्रोल पंप से लगे एक गोदाम से अचानक धुंआ उठाने लगा, जिसे देख लोगों ने तत्काल कुठला पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत करवाया। टीआई अभिषेक चौबे के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक आग बुझाने का काम चालू रखा गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई है।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित आईएस कार्गो कंपनी एवं साईं कृपा ट्रांसपोर्ट में सुलगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची कुठला पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत करवाते हुए गोदाम का ताला तोड़ा और स्थानीय लोगों के माध्यम से वहां मौजूद समान को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया ही था, तब तक आग अपने विकराल रूप में आ गई। बता दें, घटना करीब एक बजे दोपहर की है। जहां पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने एक-एक करके 32 से अधिक राउंड लगाकर आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस की तीन हजार स्क्वॉयर फीट में बने ट्रांसपोर्ट में लगी भीषण आग की जानकारी पुलिस से मिलते ही हमारे 26 कर्मी अलर्ट मोड में आते हुए दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर जा पहुंचे और एक-एक करके 32 ट्रिप से पानी डालते हुए आग पर काबू पाया है। गोदाम संचालक सुनील हसीजा के अनुसार, गोदाम में बच्चों के कपड़े और अंडरगारमेंट्स भरे हुए थे, जो अधिकांश जल चुके हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि नुकसान भी लाखों में होगा। फिलहाल, फायर ब्रिगेड को आग लगाने की वजह पता नहीं चल सकी। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी हुई है।
विज्ञापन
