{"_id":"673a2641391867abb00017a8","slug":"katni-fire-broke-out-in-cloth-warehouse-located-in-residential-area-damage-caused-due-to-lack-of-fire-safety-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: रिहायशी एरिया में स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग, फायर सेफ्टी न होने से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: रिहायशी एरिया में स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग, फायर सेफ्टी न होने से हुआ नुकसान
Sun, 17 Nov 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:52 PM IST
सार
रिहायशी एरिया में स्थित कपड़ा गोदाम में आग लग गई। फायर सेफ्टी न होने से नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रविवार देर शाम एक कपड़ा गोदाम में अचानक आग भड़कने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके का बताया गया। जहां दो मंजिला गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के चलते कपड़ों में आग सुलग उठी, जो देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया।
विज्ञापन
गोदाम से धुआं का गुब्बारा उड़ता देख लोगों ने तत्काल गोदाम संचालक सहित फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना पहुंचाई है। जानकारी लगते कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरी भीड़ को तीतर-बितर करते हुए आग बुझाने में मदद की तो वहीं गोदाम में रखा माल भी सुरक्षित बाहर निकलवाया है। कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह ने बताया कि आधे घंटे पहले ही जानकारी लगी थी कि वीनस होटल के पीछे अनिल कुमार अशोक कुमार कपड़ा गोदाम में आग लगी है, जिसके बाद अपने स्टॉफ के साथ पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। आपको बता दें, कपड़ा गोदाम रिहायशी इलाके में बना है, जिसमें फायर सेफ्टी के कोई उपकरण मौजूद नहीं थे। वो तो गनीमत रही कि घटना की जानकारी समय रहते मिल गई और पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। नहीं तो आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। चूंकि दो मंजिला भवन में सिर्फ कपड़े ही कपड़े भरे हुए थे, जिसमें सुलगी आग आसानी से काबू में नहीं आती। लेकिन जैसे-तैसे काबू पाया गया और अधिकांश माल को बाहर सुरक्षित निकालते हुए दूसरे स्थान पर रखवाया है।
विज्ञापन
