{"_id":"69ef04b65fba107305089886","slug":"burnt-body-of-shopkeeper-found-in-katni-murder-suspected-family-stages-road-block-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: कटनी में दुकानदार का जला शव मिला, हत्या के बाद आग लगाने का आरोप; परिजनों ने सड़क पर किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: कटनी में दुकानदार का जला शव मिला, हत्या के बाद आग लगाने का आरोप; परिजनों ने सड़क पर किया चक्का जाम
Mon, 27 Apr 2026 12:10 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 PM IST
सार
MP Crime: कटनी जिले के कछगवां गांव में एक कबाड़ कारोबारी का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के बाद दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुठला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कटनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कबाड़ कारोबारी का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम कछगवां की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रघुनाथ पटेल के रूप में हुई है, जो गांव में कबाड़ की दुकान चलाते थे।
इलाके में तनाव का माहौल
परिजनों ने इस घटना को दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि रघुनाथ पटेल की पहले हत्या की गई और बाद में उनकी दुकान में आग लगाकर घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुराना विवाद बना वजह
जानकारी के अनुसार, ग्राम कछगवां निवासी तेजीलाल चौधरी और रघुनाथ पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि इस विवाद की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के बेटे और बहन ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी और घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
ये भी पढ़ें- एमपी में बड़ा सड़क हादसा: कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत; 6 घायलों का उपचार जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार, दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तो अंदर से रघुनाथ पटेल का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।