फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Brother-in-law and father-in-law had conspired to murder

MP Crime: साले और ससुर ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा; जानें मामला

Thu, 17 Oct 2024 09:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

MP Crime: कटनी पुलिस ने आदिवासी युवक के हत्याकांड मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि जीजा-साले के बीच हुए मामूली विवाद के चलते पिता के साथ मिलकर बेटे ने अपने सगे जीजा को मौत के घाट उतारा था, जो अब पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
Brother-in-law and father-in-law had conspired to murder
पकड़े गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरअसल, रीठी थाना क्षेत्र के पुरानी तलैया के पास मिली खून से सनी लाश ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच दिया था। ग्रामीणों से जानकारी लगते ही रीठी टीआई राजेंद्र मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खून से सनी लाश का पंचनामा बनाते हुए हत्या में उपयुक्त हुए पत्थर को जब्त किया था।

विज्ञापन


इलाके में मृतक की शिनाख्ति पर पता चला कि मृतक विजयराघवगढ़ के ग्राम जिजनौडी निवासी है, जो अपने ससुराल दशहरा में शामिल होने पहुंचा था, लेकिन रात के बाद सुरेंद्र भूमिया घर नहीं पहुंचा था, बल्कि उसकी लाश कचड़े घर के पास मिली।
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दशहरे देखने सुरेंद्र भूमिया अपने ससुराल गया था उसी रात सुरेंद्र अपने सगे साले और ससुर के साथ दारू पिया। उसी बीच उसकी अपने साले सुनील भूमिया से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बेटे सुनील और पिता पूरन भूमिया ने अपने ही बेटी के सुहाग यानी सुरेंद्र भूमिया को जान से मार डालने की साजिश बना डाली और दशहरा की रात घूमने निकले। उसी दौरान तालाब के पास लेकर 2 बार पत्थर पटककर हत्या कर डाली। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed