{"_id":"67318849aade5911d80925aa","slug":"a-bus-full-of-wedding-guests-lost-control-and-overturned-in-katni-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Accident: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग हुए घायल; छह की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Accident: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग हुए घायल; छह की हालत गंभीर
Mon, 11 Nov 2024 10:00 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:00 AM IST
सार
Katni Accident: कटनी में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 30 लोग हुए घायल हुए हैं, जिनमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हादसे कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के कटनी जिले में बीती रात बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा ब्रिज से कन्हवारा ग्राम के बीच की बताई गई है। इस घटना में करीब 30 से अधिक लोगों घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुनियाद ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-20 ZL-7773 जबलपुर के कटंगी से शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारातियों को भरकर लौट रही थी। तभी रास्ते बस चालक और क्लीनर के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। तभी लमतरा ब्रिज से अंदर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
विज्ञापन
बाराती ने बताया कि शाहरुख चौहान और जिहारा कुरैशी की शादी होने के बाद बस कटंगी से होकर कैमोर जा रही थी। तभी रास्ते में पलट गई। बस में 55 से 60 लोग सवार थे, जिसमें 30 से अधिक लोगों को चोट आई हैं। इसमें से 6 लोगों की हालत गंभीर है, जिसकी जानकारी डॉयल 100 को दी है।
विज्ञापन
इधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस की 3 गाड़ी पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल रवाना करवाया है। वहीं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि नाइट गश्त दौरान 3.45 में पता चला कि एक बस पलटी है, जिसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बस को किनारे करवाया, ताकि सड़क मार्ग बंद न रहे और सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।
