फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News young man suffering from stomach ache ate rat poison died during treatment

Katni News: पेट दर्द से परेशान युवक ने खाई चूहा मार दवा, इलाज के दौरान मौत

Sat, 09 Dec 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 07:26 PM IST
सार

कटनी जिले में एक युवक पेट दर्द से परेशान था। इसी दौरान वह चूहा मारने वाली दवाई खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Katni News young man suffering from stomach ache ate rat poison died during treatment
कटनी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिला अस्पताल में एक युवक की जहरीली वस्तु के सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का दो दिन से इलाज चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम विवेक तिवारी था। जो स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी निवासी बताया गया है। जो काफी समय से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था, जिससे परेशान होकर युवक ने सात दिसंबर को चूहे मार दवा का सेवन कर लिया। देर शाम इलाज के लिए स्लिमानाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत के चलते कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, युवक ने दो दिन बाद ही इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल चौकी प्रभारी आरडी पोर्ते ने बताया कि सुबह सात बजे 22 वर्षीय युवक विवेक तिवारी पिता श्याम किशोर तिवारी की इलाज दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना एसडीएम को देते हुए मर्ग कायम कर लिया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed