फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Three suspects of theft escaped from police custody SP suspended three policemen

MP News: पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के तीन  संदेही, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर किया लाइन अटैच

Sun, 26 May 2024 09:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 May 2024 09:30 AM IST
सार

चोरी के संदेहियों के भागने के मामले में कटनी एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Katni News: Three suspects of theft escaped from police custody SP suspended three policemen
एनकेजे थाने से भागे चोरी के तीन संदेही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी की वारदात के तीन संदेहियों ने एनकेजे पुलिस की अभिरक्षा से भागते हुए एक बार फिर कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। बताया गया कि एनकेजे पुलिस ने चोरी के मामले में 3 संदेहियों को प्रेमनगर से गिरफ्तार किया और करीब 2 दिन तक उनसे पूछताछ करते हुए दर्जनभर मामले की जानकारी निकलवाई। लेकिन, संदेही देर रात एनकेजे पुलिस को चकमा देकर फरार  हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी लगते ही कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई तो पता चला कि ड्यूटी में तैनात तीन पुलिसकर्मी आरक्षक दीपक तिवारी, लूटेश प्रजापति और करण सिंह नशे की हालत में थे। जिन्हें एसपी ने तत्काल निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, एसपी अभिजीत रंजन ने एनकेजे पुलिस अभिरक्षा से भागे संदेहियों की तलाश करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पूरे मामले पर किसकी लापरवाही है, इसकी जांच करवाने की बात भी कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed