{"_id":"6652b3d7b348cf7b7b03ad15","slug":"katni-news-three-suspects-of-theft-escaped-from-police-custody-sp-suspended-three-policemen-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के तीन संदेही, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर किया लाइन अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के तीन संदेही, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर किया लाइन अटैच
Sun, 26 May 2024 09:30 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 May 2024 09:30 AM IST
सार
चोरी के संदेहियों के भागने के मामले में कटनी एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एनकेजे थाने से भागे चोरी के तीन संदेही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चोरी की वारदात के तीन संदेहियों ने एनकेजे पुलिस की अभिरक्षा से भागते हुए एक बार फिर कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। बताया गया कि एनकेजे पुलिस ने चोरी के मामले में 3 संदेहियों को प्रेमनगर से गिरफ्तार किया और करीब 2 दिन तक उनसे पूछताछ करते हुए दर्जनभर मामले की जानकारी निकलवाई। लेकिन, संदेही देर रात एनकेजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी लगते ही कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई तो पता चला कि ड्यूटी में तैनात तीन पुलिसकर्मी आरक्षक दीपक तिवारी, लूटेश प्रजापति और करण सिंह नशे की हालत में थे। जिन्हें एसपी ने तत्काल निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, एसपी अभिजीत रंजन ने एनकेजे पुलिस अभिरक्षा से भागे संदेहियों की तलाश करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पूरे मामले पर किसकी लापरवाही है, इसकी जांच करवाने की बात भी कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
