फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Farmer cried bitterly after seeing collector who came to take stock of crop damaged

Katni News: खेत में बर्बादी देखकर फूट-फूटकर रोने लगा किसान, कलेक्टर ने सीने से लगाकर बढ़ाया ढांढस

Tue, 13 Feb 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद का वीडियो वायरल हो रहा है। एक किसान खेत में उनसे लिपटकर रो रहा है। कलेक्टर खेत में ही किसान को ढांढस बंधा रहे हैं। साथ ही सीने से लगाकर मदद का भरोसा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Katni News Farmer cried bitterly after seeing collector who came to take stock of crop damaged
फूट-फूटकर रोने लगा किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का जायजा लेने गए और खेत में रोते बिलखते किसान को हिम्मत बंधाते हुए उनसे शासन और प्रशासन द्वारा राहत देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें, पूरा वीडियो कटनी जिले का बताया गया। जहां पिछले दो दिनों से बारिश के साथ ओलावृष्टि का प्रकोप आमजन के साथ किसानों को झेलना पड़ा। आमजन को ठंड झेलनी पड़ रही है तो किसानों को अपनी फसल की तबाही देखनी पड़ी। इन्हीं खराब फसल का जायजा लेने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, एसडीएम तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ अलग-अलग ग्रामों का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान वो ग्राम जुझारी पहुंचे, जहां ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसान मथुरा प्रसाद यादव अपनी खराब फसल का हाल बताते हुए वो भावुक हो गया और फुट-फुटकर रोने लगा। 
विज्ञापन


किसान को रोता देख तुरंत कलेक्टर ने किसान को गले लगाया और उसे ढांढस बंधाने लगे और किसान को आश्वासन देते दिख रहे है कि उन्हें शासन और प्रशासन को ओर से हर प्रकार की मदद दी जाएगी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि फील्ड में रहकर ये आंकलन करें कि किस तरह का नुकसान हुआ है। साथ ही मैं भी विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को बहोरीबंद और कटनी ग्रामीण तहसील का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्रारंभिक सर्वे में चना, मसूर, गेहूं की फसल खराब होना पाया गया है, जिसके बाद मेरे द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के नियमानुसार किसानों को मुआवजा प्रकरण तैयार करें। ताकि किसानों को हुई क्षतिपूर्ति हो सके। दरअसल, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने पहले को कटनी जिले में बारिश और ओलावृष्टि को संभावना जताई थी, जिसके साथ ही कटनी में दो दिनों से खंड-खंड बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की खून-पसीने उगाई फसल को निस्तानाबूत कर डाला। फिलहाल, ये किसान को ढांढस बंधाते कलेक्टर की ये फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed