{"_id":"64d04deecae9ad22f80e5923","slug":"katni-news-dead-body-of-two-brothers-drowned-in-ghughra-fall-not-found-even-after-several-hours-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: घुघरा फॉल में डूबे दो भाइयों का कई घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, SDERF का सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: घुघरा फॉल में डूबे दो भाइयों का कई घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, SDERF का सर्च ऑपरेशन जारी
Mon, 07 Aug 2023 08:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:40 AM IST
सार
घुघरा फॉल में डूबे दो भाइयों का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिला है। दोनों ही भाई शनिवार को झरने में नहाने गए थे, बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए।
विज्ञापन
नदी के किनारों पर सर्चिंग करती SDERF
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले के बिलहरी चौकी अंतर्गत घुघरा वाटरफॉल में डूबे दो भाइयों के शव का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि बारिश आते ही ग्रामीणों को उफनाते हुए नदी नाले से दूर रहने की समझाइश दी गई थी। बावजूद कुछ लोग जाते है उन्हीं में से दो युवक घुघरा वाटरफॉल में नहाने गए थे, जिनकी डूबने से मौत हो गई। बिलहरी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम शनिवार शाम से सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है, लेकिन दोनों ही शव का अब तक पता नहीं चल सका है।
बता दें, बड़ागांव निवासी सुदामा यादव और अनिल यादव रिश्ते में भाई थे, जो नहाने के लिए घुघरा डैम गए थे तभी पानी के तेज होने के कारण वो डूब गए। जानकारों की माने तो नदी में बारिश का पानी आने के कारण बहाव तेज था, सर्चिंग टीम आशंका जताते हुए नदी के किनारे-किनारे कई किमी दूर तक जाकर कांटे के माध्यम से शव को ढूंढने की कोशिश कर रही है। एसडीईआरएफ के अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया की शनिवार शाम 4 बजे दो लोगों के डूबने की जानकारी के बाद टीम गई लेकिन रात होते ही टीम लौट आई सुबह 9 बजे पुनः सर्च ऑपरेशन चलाते हुए अभी फिर साढ़े सात बजे तक एक भी शव नहीं बरामद हुए, जिसके कारण अभी ऑपरेशन बंद कर दिया। हमारी कोशिश है जल्द ही शव को बाहर निकाला जाए।