फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Dead body of two brothers drowned in Ghughra fall not found even after several hours

Katni News: घुघरा फॉल में डूबे दो भाइयों का कई घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, SDERF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 07 Aug 2023 08:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 08:40 AM IST
सार

घुघरा फॉल में डूबे दो भाइयों का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिला है। दोनों ही भाई शनिवार को झरने में नहाने गए थे, बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए।

विज्ञापन
Katni News: Dead body of two brothers drowned in Ghughra fall not found even after several hours
नदी के किनारों पर सर्चिंग करती SDERF - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के बिलहरी चौकी अंतर्गत घुघरा वाटरफॉल में डूबे दो भाइयों के शव का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि बारिश आते ही ग्रामीणों को उफनाते हुए नदी नाले से दूर रहने की समझाइश दी गई थी। बावजूद कुछ लोग जाते है उन्हीं में से दो युवक घुघरा वाटरफॉल में नहाने गए थे, जिनकी डूबने से मौत हो गई। बिलहरी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम शनिवार शाम से सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है, लेकिन दोनों ही शव का अब तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


बता दें, बड़ागांव निवासी सुदामा यादव और अनिल यादव रिश्ते में भाई थे, जो नहाने के लिए घुघरा डैम गए थे तभी पानी के तेज होने के कारण वो डूब गए। जानकारों की माने तो नदी में बारिश का पानी आने के कारण बहाव तेज था, सर्चिंग टीम आशंका जताते हुए नदी के किनारे-किनारे कई किमी दूर तक जाकर कांटे के माध्यम से शव को ढूंढने की कोशिश कर रही है। एसडीईआरएफ के अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया की शनिवार शाम 4 बजे दो लोगों के डूबने की जानकारी के बाद टीम गई लेकिन रात होते ही टीम लौट आई सुबह 9 बजे पुनः सर्च ऑपरेशन चलाते हुए अभी फिर साढ़े सात बजे तक एक भी शव नहीं बरामद हुए, जिसके कारण अभी ऑपरेशन बंद कर दिया। हमारी कोशिश है जल्द ही शव को बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed