फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime Woman smuggler arrested with liquor worth 50 thousand was trying to take it to Bihar by train

Katni Crime: 50 हजार की शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में थी

Mon, 22 Jul 2024 12:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

कटनी जीआरपी पुलिस ने एक महिला तस्कर को ट्राली और पिट्ठू बैग में रखी 50 हजार कीमती ब्रांडेड कंपनियों की शराब के साथ हिरासत में लिया है। इस पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन
Katni Crime Woman smuggler arrested with liquor worth 50 thousand was trying to take it to Bihar by train
शराब तस्कर महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है। इस बात का खुलासा कटनी जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने करते हुए एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, रीवा निवासी 23 वर्षीय आरोपी महिला को कटनी जंक्शन से दो बैग के साथ पकड़ा गया है, जिसकी तलाशी के दौरान उसने 48 नग विदेशी शराब मौजूद मिलने पर उसे हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों बैग में 24 नग ब्लांडर प्राइड और 24 नग ब्लैक डॉग कंपनी की शराब मौजूद रही, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार आंकी गई है। कटनी जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ रेलवे क्षेत्र में गश्त लगा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला शराब की खेप लेकर कटनी जंक्शन में ट्रेन का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


स्टॉफ के साथ कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए हुलिए के अनुरूप एक महिला आरोपी को पकड़ा, जिसके पास एक लाल रंग का ट्राली बैग और एक काले रंग का पिट्ठू बैग मिला। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब की खेप रखी मिलने पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए बिहार ले जा रही शराब से जुड़ी जानकारी पर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed