फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime Hunters were trying to sell chital meat six accused arrested with sharp weapons

Katni Crime: चीतल का मांस बेचने की फिराक में थे शिकारी, धारदार हथियार सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

चीतल का मांस बेचने की फिराक में घूम रहे शिकारियों के खिलाफ कटनी वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग ने खाल, मांस और धारदार हथियार सहित छह शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Katni Crime Hunters were trying to sell chital meat six accused arrested with sharp weapons
सहित छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी वन विभाग ने चीतल के शिकार मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चीतल की खाल, मांस और धारदार हथियार सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला बनाया गया है।

विज्ञापन


कटनी वाइल्ड लाइफ के सेंसटिव एरिया में शामिल कैलवाराकलां में सात आरोपियों ने मिलकर वन परिक्षेत्र के आरएफ-77 के पास चीतल का शिकार करते हुए बेचने और पकाने की नियत से उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। किसी को शक न हो, इसके लिए शिकारियों ने अलग-अलग झोले में रखकर निकल पड़े, जिसकी जानकारी मुखबिर से मिलते ही कटनी रेंजर अपनी टीम के साथ कैलवाराकलां की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार, आरोपी कैलवारकलां-खमरिया मार्ग के पास टकराए जिसके बाद टीम तुरंत हरकत में आई और छह आरोपियों को हिरासत में लिए। वहीं, एक आरोपी मौके से भागने सफल रहा, जिसकी तलाश लगातार टीम द्वारा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेस्ट ऑफिसर की माने तो आरोपियों के पास से चीतल की खाल, मांस सहित धारदार हथियार मिले, जिनकी जब्ती बनाते हुए सभी आरोपियों को डीएफओ के समाने पेश किया है। वनमंडल अधिकारी गौरव शर्मा के मुताबिक, वन्यजीव चीतल के मारने के मामले पर छह आरोपियों को पकड़ा है। वहीं, एक आरोपी पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के पास से चीतल का मांस सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं। मांस से खून निकल रहा है, जिससे अंदेशा है घटना कुछ समय पहले की है। सभी आरोपियों पर वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 के तहत प्रकरण दर्ज लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed