फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath will fight from this seat and Accidental Prime minister film will not ban

मध्यप्रदेश में सब नहीं, केवल चुनिंदा किसानों का कर्ज होगा माफ

Mon, 31 Dec 2018 02:19 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 31 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath will fight from this seat and Accidental Prime minister film will not ban
कमल नाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों के जहन में आ रहे कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने अपनी सीट, किसानों को कर्ज और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर बनी फिल्मों से संबंधित उलझन दूर की है। सीएम को शपथ लेने के छह महीने के भीतर चुनाव लड़ना होता है। अब कमलनाथ के लिए एक मंत्री और दो विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। पीएचई मंत्री एवं मुलताई से विधायक सुखेदव पांसे ने सीएम से अपनी सीट पर चुनाव लड़ने को कहा है।


loader

वहीं छिंदवाड़ा से विधायक दीपक सक्सेना और सौंसर विधायक विजय चौरे ने भी उनके लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है। 

क्या बोले कमलनाथ?

सीएम कमलनाथ ने चुनाव लड़ने से संबंधित सवाल पर कहा कि वह चुनाव से पहले कह चुके हैं कि जिस सीट से कांग्रेस सबसे ज्यादा मतों से जीतेगी वहीं से वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को सबसे बड़ी जीत सौंसर से मिली है। वह मतदाता भी इसी सीट से हैं। लेकिन चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत के बाद ही फैसला लेंगे।

मनमोहन पर बनी फिल्म नहीं होगी बैन

कहा जा रहा था कि मध्यप्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को बैन किया जाएगा। लेकिन कमलनाथ ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। जनता ही देखेगी और तय करेगी।

केवल इन्हीं किसानों का कर्ज होगा माफ

कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत मिलने के बाद अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। योजना से करीब दो लाख किसान बाहर हैं। केवल उन्हीं किसानों का कर्ज माफ होगा जिन्होंने सहकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लिया है। उन किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा जिन्होंने निजी बैंकों से कर्ज लिया है। इस योजना से निजी बैंकों को बाहर रखा जाएगा। 

आंकड़े बताते हैं कि कुल 85 लाख में से 60 लाख किसान ही कर्जदार हैं। जिन किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होना है उनकी संख्या 40 लाख है। वहीं निजी बैंकों से जुड़े किसानों की संख्या करीब सवा दो लाख है। इन किसानों पर करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed