{"_id":"60b239590f47fb2a8c443559","slug":"kamal-nath-variant-controversy-between-shivraj-and-kamal-nath-over-corona-deaths-narottam-mishra-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मौतों पर शिवराज और कमलनाथ के बीच वार-पलटवार, नरोत्तम मिश्रा ने बता डाला- 'कमलनाथ वैरिएंट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : मौतों पर शिवराज और कमलनाथ के बीच वार-पलटवार, नरोत्तम मिश्रा ने बता डाला- 'कमलनाथ वैरिएंट'
Sat, 29 May 2021 06:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 29 May 2021 06:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी व इससे मौतों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान व पूर्व सीएम कमलनाथ आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो कमलनाथ को वायरस का नया वैरिएंट बता दिया।
विज्ञापन
कमलनाथ के बयान से आया तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस में कोरोना को लेकर घमासान जारी है। कोरोना के 'इंडियन वैरिएंट' को लेकर पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 'कमलनाथ वैरिएंट' कहकर सियासी जंग को और तेज कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिर कमलनाथ और कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए कमलनाथ पर तंज किया 'कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिए! प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने बयान में कह रहे हैं कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल जी से मिलकर आया हूं, उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु नकली रेमडेसिविर से हुई है। अब मृत्यु के बाद रामचंद्र जी बता रहे हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है।' सीएम ने कहा कि कमलनाथ के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का स्तर कितना नीचे चला गया है। ऐसी झूठी कांग्रेस से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुर्दों से बात कर रहे कमलनाथ : नरोत्तम मिश्रा
उधर, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की तुलना जयचंद और मीर जाफर से की। जयचंद और मीर जाफर के बाद देश को बदनाम करने और अपमानित करने वाला नया कमलनाथ नाथ वैरिएंट आया है। उनमें उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी पद लोलुपता हावी हो गई है कि वे देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे मुर्दों से बात कर रहे हैं और कब्रिस्तान में लाशें गिन रहे हैं।
विज्ञापन
मौतों के आंकड़ों पर कमलनाथ ने उठाए थे सवाल
बता दें, पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में महामारी से मौतों को लेकर सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को वे सतना जिले के मैहर के दौरे पर गए थे। वहां मीडिया से चर्चा में एक बार फिर कोरोना से मौतों के आंकड़े को लेकर शिवराज सरकार को घेरा था। कमलनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80% शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है। यह आरोप भी लगाया था कि जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं। कमलनाथ ने कहा था कि भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। हालत ये है कि विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है।
