फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath to face SIT today over honey trap pen drive

हनीट्रैप मामला: दो साल पुराने केस में कमलनाथ से आज होगी पूछताछ, पेन ड्राइव का दावा कर फंसे पूर्व सीएम

Wed, 02 Jun 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 10:33 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में हनीट्रैप पेन ड्राइव का मामला गहराता जा रहा है। 2 साल पुराने मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने कमलनाथ को नोटिस जारी किया है। कमलनाथ ने कहा था उमंग सिंघार को तंग किया गया तो  उनके पास भी हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। 

विज्ञापन
Kamal Nath to face SIT today over honey trap pen drive
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ से आज एसआईटी  पूछताछ करेगी। हनीट्रैप की पेन ड्राइव अपने पास होने वाले बयान को लेकर एसआईटी ने पिछले दिनों उन्हें नोटिस जारी किया था। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप की जांच कर रही एसआईटी ने श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर बुधवार को पूछताछ के लिए रहने को कहा था। एसआईटी दोपहर 12 बजे के बाद उनसे पूछताछ करेगी। साथ ही एसआईटी ने कमलनाथ से पेन ड्राइव की भी मांग की । हालांकि एसआईटी के नोटिस के बाद कमलनाथ ने कहा कि उनके पास हनीट्रैप की कोई पेन ड्राइव मौजूद नहीं है। 

विज्ञापन


उमंग सिंघार के बचाव में उतरे थे कमलनाथ
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने भोपाल में खुदकुशी कर ली थी। वो मोहाली की रहने वाली थी। बताया जा रहा था कि कुछ दिनों बाद वो उससे शादी करने के वाले थे। खुदकुशी के अगले दिन पुलिस ने उमंग सिंघार के ऊपर केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद कमलनाथ ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि उनके पास भी हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। उनके कहने का मतलब था कि भाजपा नेताओं के हनीट्रैप वाला वीडियो उनके पास भी मौजूद है।  कमलनाथ ने बताया था कि मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं की । इसके बावजूद उमंग पर केस दर्ज कर दिया गया। यह राजनीति से प्रेरित केस है, इसे तत्काल वापस लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


हनीट्रैप को लेकर मचा था सियासी तूफान
यह मामला 2019 का है। कुछ महिलाओं ने प्रदेश के कुछ नेताओं और अधिकारियों को अपने जाल में फंसाकर सीडी बनाई थी, जिसके बाद कई आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए थे। इसके बाद सूबे में हंगामा मचा था। इस मामले में कुछ महिलाओं की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसकी सुनवाई इंदौर की एक अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed