फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kamal nath says madhya pradesh government is conducting less test of kovid 19, to show less data  

मध्य प्रदेश सरकार कोरोना की कम जांच करवा रही ताकि आंकड़े कम दिखेः कमलनाथ

Sun, 03 May 2020 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
kamal nath says madhya pradesh government is conducting less test of kovid 19, to show less data  
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कम दिखाने के लिए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार कोरोना के कम जांच करवा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन


कमलनाथ ने वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश में कोरोना के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने चौहान नीत भाजपा सरकार पर कोरोना प्रसार रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा, 'कौन से कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस की जांच हो रही है? जांच कम की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति कम मिलें। कोरोना जांच को दबाया जा रहा है। केवल (बड़े शहरों) भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं बड़े—बड़े शहरों और गिने चुने जिलों के मुख्यालयों में जो भी बीमार हो गया उसकी जांच कराई जा रही है। कौन सी व्यवस्थित जांच सभी जिलों में हो रही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कस्बों एवं गांवों के लोगों की कोरोना की जांच का प्रश्न है। 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कमलनाथ ने दावा किया कि यदि उनकी सरकार होती तो कोरोना से बेहतर तरीके से निपटा जाता, जिले-जिले जांच किट भेजी जाती।

उन्होंने कहा कि आज जो मजदूर संक्रमण लेकर गांव-गांव में जा रहे हैं, उनका क्या होगा? कमलनाथ ने कहा, 'आज शिवराज चिल्ला—चिल्ला कर कहते हैं कि हमने (पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार) क्या किया? मेरी तत्कालीन सरकार ने 28 जनवरी को कोरोना की तैयारी शुरू की थी। शिवराज सिंह चौहान तब इस तैयारी के लिए मजाक उड़ाते थे।'

उन्होंने कहा, 'जब कोरोना महामारी घोषित नहीं हुई थी, तब शिवराज कोरोना का मजाक उड़ाया करते थे और मेरी सरकार को गिराने में लगे थे।' कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट होने और नौजवानों की बेरोजगारी की चुनौती का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश के सभी लोगों की तीन महीने का बिजली-पानी का बिल माफ करने, नगर निगम एवं अन्य प्रकार के कर, छोटे व्यापारियों का एक करोड़ रूपये तक का कर्ज माफ करने की मांग की है।


कमलनाथ ने कहा, 'मैंने अखबारों में पढ़ा है कि मध्य प्रदेश में राशन की दुकानों में राशन नहीं है और चार मई से शराब की दुकानें खुलने वाली हैं। राशन की दुकानें नहीं चल पाएंगी और शराब की दुकानें चल पाएंगी, इसकी मुझे बड़ी चिंता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed