फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya's statement on liquor ban: Said - not only rely on the government, the society will also have to move against drugs

शराबबंदी पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान: कहा- सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं, समाज को भी नशे के खिलाफ आगे बढ़ना पड़ेगा

Mon, 28 Mar 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर अब भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नशाबंदी के लिए समाज को भी आगे आना होगा, सरकार के साथ आगे बढ़ना होगा। 

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya's statement on liquor ban: Said - not only rely on the government, the society will also have to move against drugs
कैलाश विजयवर्गीय आष्टा तहसील में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शराबबंदी पर बयान दिया है। उनका भी मानना है कि नशा-शराब बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता, समाज को भी इसके लिए आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैलाश विजयवर्गीय सीहोर जिले की आष्टा तहसील में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए शराबबंदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने उमा भारती के शराब दुकान में तोड़फोड़ के सवाल पर कहा कि समाज में नशा-शराब सब बंद होना चाहिए, यह सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं होता है समाज को भी इसमें आगे बढ़ना पड़ेगा। मध्य प्रदेश जैसे प्रांत में ट्राइबल पॉपुलेशन काफी है। लगभग 23% है। उनके संस्कार में पूजा में ताड़ी का उपयोग होता है, शराब का उपयोग होता है तो बंद कैसे किया जाए, इसको लेकर बैठकर प्लान करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर उमा भारती कई बार आवाज उठा चुकी हैं। हाल ही में भोपाल में उन्होंने एक शराब दुकान पर पत्थर भी फेंका था।

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस शासन वाले राज्यों में कश्मीर फाइल्स फ़िल्म टैक्स फ्री नहीं करने के सवाल पर कहा कि सच हमेशा कड़वा होता है। सत्य दिखाया जा रहा है तो उनको कड़वा लग रहा और कड़वा लग रहा है तो टैक्स फ्री नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed