फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya agreed, BJP performance weak in Gwalior-Chambal division, Shivraj will remain the head of government

कैलाश विजयवर्गीय ने माना, ग्वालियर-चंबल संभाग में कमजोर रहा भाजपा का प्रदर्शन, शिवराज ही रहेंगे सरकार के मुखिया

Tue, 10 Nov 2020 02:42 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला
राहुल संपाल, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Nov 2020 02:42 PM IST
सार

ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा के प्रत्याशियों की हार के सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत परिणाम कमजोर दिख रहा है। लेकिन मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं...

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya agreed, BJP performance weak in Gwalior-Chambal division, Shivraj will remain the head of government
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। इलाके की 16 सीटों में 10 पर भाजपा आगे है। वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयर्गीय भी मानते है कि पार्टी का ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन परिणाम नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 

इधर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्वाचन क्षेत्र मुरैना की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा फिल्हाल पीछे चल रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। हमारी जो चुनावी प्रणाली है उसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा होती है। लेकिन कांग्रेस का हार को स्वीकार नहीं करना और ईवीएम पर लगातार सवाल उठाना ये अच्छी राजनीति नहीं है। ये लोकतंत्र का अपमान है। ये ठीक और परिपक्व राजनीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा के प्रत्याशियों की हार के सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत परिणाम कमजोर दिख रहा है। लेकिन मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं...



चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश का नेतृत्व किसी अन्य के हाथों में सौंपे जाने के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा महासचिव ने कहा, ये संभव ही नहीं है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही हमारी सरकार चलेगी।

प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा के अनुमान के हिसाब से कम सीटें जीतने के सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा, हमारा अंदाजा था कि 20 सीट पर हम आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। अभी कुछ सीटों पर मामला आगे-पीछे चल रहा है, लेकिन शाम तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।


कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश में कब वापसी करेंगे इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, अभी केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दे रखी है। बंगाल में पहले भाजपा की सरकार बना दें, इसके बाद अगला पड़ाव क्या होगा वह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुरोध ललित जैन ने अमर उजाला से कहा, कांग्रेस पार्टी ग्वालियर-चंबल संभाग में सिंधिया परिवार से मुक्त हो गई है। हमें इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद थी।

जैन आगे कहा, कांग्रेस से आयातित नेताओं को भाजपा में ज्यादा तरजीह मिल रही है। इससे भविष्य में नेतृत्व ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता भी हतोत्साहित होने वाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed