फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kaali Poster Controversy: Mirchi Baba said that I will give 20 lakh rupees to those who bring beheadings of the makers of such films

Kaali Poster Controversy: मिर्ची बाबा के बिगड़े बोल, कहा- ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाने वालों को 20 लाख रुपये दूंगा 

Sat, 09 Jul 2022 03:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Jul 2022 03:31 PM IST
सार

कांग्रेस को समर्थन देने वाले वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाने वालों को मैं अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपये दूंगा।

विज्ञापन
Kaali Poster Controversy: Mirchi Baba said that I will give 20 lakh rupees to those who bring beheadings of the makers of such films
मिर्ची बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है। अब कांग्रेस को समर्थन देने वाले वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी ऐसी फिल्म बनाने वालों के सिर काटकर लाएगा, उसे अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपये दूंगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्ची बाबा ने नोएडा में मीडिया से कहा कि काली मां का जो पोस्टर बनाया है, उसमें मां का अपमानित किया गया है। ऐसे निर्देशकों व निर्माताओं का जो सिर काटकर लाता हैं, उसे अपने आश्रम की तरफ से 20 लाख रुपये दूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे राक्षसी लोग बिना सिर काटे मानेंगे नहीं। मिर्ची बाबा ने कहा कि कानून सही से काम नहीं कर रहा है। पहले आश्रम फिल्म बनाई गई, उसमें संतों का मजाक उड़ाया गया। इसके अलावा कई ऐसी फिल्में बनाई गई, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया।



बता दें मिर्ची बाबा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है। मिर्ची बाबा इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा में आए थे। जब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्च का हवन किया था। साथ ही कहा था कि यदि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। हालांकि, दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed