{"_id":"5e6a26238ebc3ea7ea2fad87","slug":"jyotiraditya-scindia-reached-bhopal-first-time-after-joining-bjp-supporters-welcomed-this-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में जाने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे, समर्थकों ने ऐसे किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में जाने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे, समर्थकों ने ऐसे किया स्वागत
Thu, 12 Mar 2020 05:38 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में जाने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थकों ने इस तरह स्वागत किया।
- फोटो : BJP Madhya Pradesh Twitter
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने अपने नेता को जहां फूल-मालाएं पहनाईं, वहीं कुछ समर्थक ढोल-बाजे की थाप पर नाचते भी नजर आए।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Joytiraditya Scindia arrives in Bhopal, welcomed by Bharatiya Janata Party (BJP) leaders & workers. pic.twitter.com/AuePxZfLVf
— ANI (@ANI) March 12, 2020विज्ञापन
इस मौके पर सिंधिया के समर्थक इतने उत्साहित थे कि उन्होंने अपने नेता को कंधों पर उठा लिया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia arrives in Bhopal, welcomed by Bharatiya Janata Party (BJP) leaders & workers. pic.twitter.com/zXv9hIA8aP
— ANI (@ANI) March 12, 2020
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जबकि इसके अगले दिन बुधवार को उन्होंने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी।
