फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Janjatiya Gaurav Divas celebration: 2 lakh tribals will come to Bhopal in 5 thousand buses, Rs 13 crore will be spent on travel, breakfast and food

जनजातीय गौरव दिवस समारोह: 2 लाख आदिवासी 5 हजार बसों में भोपाल आएंगे, 13 करोड़ रुपये यात्रा, नाश्ते-खाने पर खर्च होंगे

Thu, 11 Nov 2021 03:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 03:12 PM IST
सार

भोपाल में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने वाले हैं। इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह खर्च सिर्फ आदिवासियों की यात्रा, नाश्ते-खाने और ठहरने का खर्च है।  

विज्ञापन
Janjatiya Gaurav Divas celebration: 2 lakh tribals will come to Bhopal in 5 thousand buses, Rs 13 crore will be spent on travel, breakfast and food
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने वाले हैं। 5 हजार बसों में दो लाख आदिवासियों को भोपाल लाने की व्यवस्था की गई है। इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह खर्च सिर्फ आदिवासियों की यात्रा, नाश्ते-खाने और ठहरने का खर्च है। इसमें जंबूरी मैदान पर की जा रही व्यवस्थाओं का खर्च शामिल नहीं है, जो 3 करोड़ रुपये के आसपास होगा। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कार्यक्रम के लिए 13 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जनजातीय कार्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि सभास्थल पर आने वाले आदिवासियों के परिवहन, सैनिटाइजर, मास्क, भोजन, चाय, नाश्ता, रात्रि विश्राम पर 12.9 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आदिवासियों को भोपाल लाने की जिम्मेदारी कलेक्टरों को सौंपी गई है।  
विज्ञापन


जनजातीय कार्य विभाग का आदेश हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर जनजातीय कार्य विभाग का वह आदेश वायरल हो गया है, जिसमें 52 कलेक्टरों को 12.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आदिवासियों को यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति प्रति किलोमीटर 45 रुपये का बजट कलेक्टरों को दिया गया है। नाश्ते के लिए प्रति व्यक्ति 40 रुपये का बजट है। साथ ही खाना साठ रुपये का खिलाया जाएगा। कुछ जिलों से आने वाले आदिवासियों को एक बार नाश्ता तो कुछ को दो बार नाश्ता और खाना दिया जाएगा। नाश्ते पर ही 9.74 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। भोजन पर 2.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सम्मेलन के लिए आने वाले प्रत्येक आदिवासी को रुकवाने के लिए प्रति व्यक्ति 260 रुपये खर्च होंगे। आठ जिलों के एक लाख लोगों को रुकवाने के लिए 2.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों से आएंगे सबसे अधिक लोग
जनजातीय सम्मेलन में भोपाल सहित कुल नौ जिलों से 10-10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। भोपाल से सबसे अधिक बीस हजार लोगों के सम्ममेलन में आने का अनुमान लगाया गया है। रायसेन और सीहोर से 12-12 हजार लोग शामिल होंगे। होशंगाबाद से 14 हजार लोग आएंगे। हरदा, बैतूल, धार, खरगौन, बड़वानी से 10-10 हजार लोगों को बसों के जरिए भोपाल लाया जाएगा।

सवा घंटा रहेंगे मोदी मंच पर 
जंबूरी मैदान पर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सवा घंटे मंच पर रहेंगे। कोविड-19 के बाद यह पहला मेगा इवेंट बताया जा रहा है। भाजपा और सरकार ने इसके लिए पूरा जोर लगा दिया है। 5 डोम बनाए जा रहे हैं। बड़े पंडाल तैयार हो चुके हैं। 300 से अधिक मजदूर इस काम में लगे हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ व गुजरात के मजदूर भी डोम और पंडाल बनाने में जुटे हैं। पूरे पंडाल में मोदी के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान के भी कटआउट लगे दिखाई देंगे। 100 से अधिक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। 


शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे सीएम
शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी और आईजी के साथ-साथ मंत्रियों से भी जुड़ने को कहा गया है। यह कॉन्फ्रेंसिंग जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed