फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jan Aakrosh Rally in Rewa: Kamal Nath said – The youth is wandering, the farmer is upset, inflation is at its peak

रीवा में जन आक्रोश रैली: कमलनाथ बोले- नौजवान भटक रहा है, किसान परेशान है, महंगाई चरम पर है

Sat, 19 Feb 2022 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 09:13 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश भाजपा सहित केंद्र सरकार पर भी हमला बोला।
 

विज्ञापन
Jan Aakrosh Rally in Rewa: Kamal Nath said – The youth is wandering, the farmer is upset, inflation is at its peak
कमलनाथ ने आज रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमलनाथ ने कहा कि आज के नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, यह चुनौती सामने है। मंदिर-मस्जिद से रोजगार नहीं मिलेगा। जब तक एक विश्वास न हो न निवेश आएगा, ना रोजगार मिलेगा। हमारा मध्य प्रदेश तो 5 राज्यों से जुड़ा हुआ है, फिर भी मध्यप्रदेश में निवेश क्यों नहीं आता। क्योंकि मध्य प्रदेश पर किसी का विश्वास नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब बनी थी, तब कैसा प्रदेश शिवराज ने हमें सौंपा था। जो बेरोजगारी में, किसानों की आत्महत्या में, महिला अत्याचार में, भ्रष्टाचार में नंबर वन था। कौनसी चुनौती नहीं थी हमारे सामने। हमने शुरुआत की, अपनी नीयत और नीति का परिचय दिया। मैंने शुरुआत की किसान कर्ज माफी की,  रीवा में 45 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ। यह मेरे आंकड़े नहीं हैं शिवराज सरकार को यह आंकड़े विधानसभा में पेश करने पड़े। प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज हमने माफ किया।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि बिजली की बात हो, गौशाला की बात हो। मुझे बड़ा दुख हुआ जब गौ माता की भूख-प्यास से तड़पकर मौत होती है। हमने साढ़े 11 महीने में 1000 गौशाला बनवाईं, यह भावनाओं की बात थी। कौन सा पाप मैंने किया जो मैंने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी। सबसे बड़ी चुनौती हमारे सामने किसानों, नौजवानों की थी, जो हमारे प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेगा। मैंने शुरुआत की थी मध्यप्रदेश की एक नई पहचान बने, माफिया के विरुद्ध हमने युद्ध शुरू किया। शुद्ध के लिए युद्ध शुरू किया, ताकि मध्यप्रदेश में सबको विश्वास जाग सके और निवेश की संभावना बढ़ सके। आज सरकार की योजनाओं का पूरा पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता है, आज हमारे नौजवान उन योजनाओं का फायदा नहीं उठा सकते, यह तस्वीर आज हमारे सबके सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Jan Aakrosh Rally in Rewa: Kamal Nath said – The youth is wandering, the farmer is upset, inflation is at its peak
कमलनाथ ने कहा कि आज किस प्रकार हमारी संस्कृति, लोकतंत्र पर आक्रमण किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने कहा कि आज किस प्रकार हमारी संस्कृति, लोकतंत्र पर आक्रमण किया जा रहा है। आज संस्कृति को बचाने की चुनौती है। आज सरकार में बैठे लोग मुद्दों की बात नहीं करते। वो बात करेंगे पाकिस्तान की, राष्ट्रवाद की। हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने लग गए। क्या एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इनकी पार्टी में है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया हो। कैसी कलाकारी, असली मुद्दों से ध्यान भटकाओ, समाज को बांटने की बात करो, क्या ऐसे ही हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा, हमारे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा, किसानों, महिलाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा। आज हमसे हिसाब मांगते हैं, मैं कहता हूं आ जाइए एक मंच पर आप भी हिसाब दीजिए और मैं भी हिसाब दूंगा, तस्वीर आप सबके सामने आ जाएगी। आपसे मोदी जी, शिवराज जी पूछेंगे कि 70 साल में क्या किया, मैं तो मोदी जी से कहता हूं कि मोदी जी आप जिस स्कूल में पढ़े होंगे ,वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed