फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Women and children are missing from Karnataka, High Court asked for answer

Jabalpur News: कर्नाटक से लापता हुए महिला तथा बच्चे, हाईकोर्ट ने दिए फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश

Mon, 11 Nov 2024 09:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 09:50 PM IST
सार

जबलपुर हाईकोर्ट में दामाद पर मौसी संग मिलकर बेटी व नातिनों को बेचने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला व बच्चे कर्नाटक में लापता हुए हैं और उनकी खोज जारी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 11 दिसंबर को तय कर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Jabalpur Women and children are missing from Karnataka, High Court asked for answer
high court

विस्तार

दामाद पर मौसी के साथ मिलकर बेटी तथा नातिनों को बेचने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से बताया गया कि महिला तथा बच्चे कर्नाटक से लापता हुए हैं और उनकी तलाश जारी है। हाईकोर्ट जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पुलिस को फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी करते हुए अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की है।
विज्ञापन


जबलपुर के शहपुरा थानान्तर्गत रायखेड़ा निवासी सिम्मी बाई की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि उसकी बेटी शीला का विवाह दिलीप चौधरी से हुआ था। उसकी बेटी की दो नाबालिग बेटियों भी थीं। बेटी और दोनों नाबालिग नातिन अप्रैल 2023 से लापता हैं। इसकी रिपोर्ट षहपुरा थाने में दर्ज करवाई गई थी। याचिका में कहा गया था कि उसके दामाद ने अपनी मौसी कविता चौधरी के साथ मिलकर उसकी बेटी तथा नाबालिग नातिनों को बेच दिया है। शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक उनके संबंध में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया था कि पुलिस बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस लेने याचिकाकर्ता महिला पर दबाव बना रही है। याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से उक्त स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एनपी राठौर ने बताया कि महिला व बच्चे पुणे से लापता हुए हैं। युगलपीठ सुनवाई के बाद फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed