फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Wife hanged herself after being angry with her husband

MP News: लव मैरिज करने के बाद भी बैंक मैनेजर नहीं देता परिवार को समय, पत्नी ने लगाई फांसी

Sat, 24 Feb 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Feb 2024 08:45 PM IST
सार

MP News: लव मैरिज करने के बावजूद भी बैंक मैनेजर पत्नी व बच्चों को समय नहीं देता था, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
Wife hanged herself after being angry with her husband
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सेंट्रल बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ विवेक श्रीवास्तव विजय नगर थानान्तर्गत मथुरा विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। विवेक मूलतः मोहवा का रहने वाला था और 12 साल पहले उसने शिवानी नामदेव से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चें है, जिनकी उम्र 8 साल से कम है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वो अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होता था। गुरूवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शिवानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। शुक्रवार की दोपहर तक जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो विवेक ने फोन कर अपने जीजा को बुलाया। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा की शिवानी फंदे पर लटकी हुई है।

विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई
पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्रारंभिक जांच तथा मायके पक्ष के बयान में यह बात सामने आई है कि पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। महिला की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed