फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Dindori News Village secretary turns out to be owner of crores Lokayukta police raids his house

Dindori News: करोड़ों का मालिक निकला ग्राम सचिव, घर लोकायुक्त पुलिस का छापा

Wed, 16 Oct 2024 08:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग में पदस्थ सचिव मनोज यादव के आवास में बुधवार सुबह पांच बजे लोकायुक्त पुलिस की छापा पड़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों को छापा की जानकारी लगते ही लोग कौतुहल बस घर के बाहर जमा हो गए।

विज्ञापन
Dindori News Village secretary turns out to be owner of crores Lokayukta police raids his house
ग्राम सचिव का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिंडोरी जिले में ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग के ग्राम सचिव के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। लोकायुक्त की टीम को 16 एकड़ जमीन के दस्तावेज, जेवरात तथा पांच बैंक खातों की जानकारी मिली है। दबिश के दौरान ग्राम सचिव के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति उजागर हुई है।

विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग के सचिव मनोज यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी। लोकायुक्त की टीम ने उसके बम्हनी स्थित आवास तथा कार्यालय में दबिश दी। दबिश के दौरान घर में मिले सोने-चांदी के जेवरात का मूल्य लगभग साढ़े चार लाख है। इसके अलावा घर के सामान का मूल्य लगभग छह लाख रुपये है।
विज्ञापन


इसके अलावा लगभग 16 एकड़ जमीन की जांच रजिस्ट्री तथा पांच बैंकों में खुद व परिवार के सदस्यों के नाम खाते होने के दस्तावेज मिले हैं। बैंक खातों को सील कर दिया गया है और जमा रकम के संबंध में बैंक से जानकारी मांगी गई है। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी मनोज यादव की नियुक्ति साल 2005 में पंचायत कर्मी के रूप में हुई थी। इसके बाद वह पदोन्नति पाकर साल 2014 में पंचायत सचिव बना था। वर्तमान के उसका वेतन लगभग 45 हजार रुपये है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed