फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Unknown accused who came in Thar jeep stole diesel from a parked truck

Jabalpur News: थार जीप से आए अज्ञात आरोपियों ने खडे़ ट्रक से चुराया डीजल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 13 Sep 2024 03:10 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

पुलिस ने फरियादी की शिकात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है घटन स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Unknown accused who came in Thar jeep stole diesel from a parked truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थार जीप से आए युवक खड़े ट्रक से रात के समय डीजल चुरा रहे थे। ड्राइवर के जागने पर आरोपी युवक केन में भरे 300 लीटर डीजल को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरगी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामजी यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरवा थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा ने लिखित शिकायत की कि वह लगभग डेढ़ दो माह से पाली उमरिया के दुबे जी का चौदह चक्का ट्रक चला रहा है। वह ट्रक क्रमांक MP 54 H 0180 लेकर घंसौर पावर प्लांट राखड़ भरने जा रहा था। रास्ते में रेस्ट एरिया बरगी के पास शाम लगभग 7 बजे पहुंचा ही था कि उसके ट्रक का डिस्क खराब हो गया, इसलिए वह रात होने पर ट्रक में अकेला सो गया।
विज्ञापन


रात लगभग 12:30 बजे उसके ट्रक के डीजल टैंक के पास से आवाज सुनाई दी, तो वह उठकर देखा कि एक थार जीप क्रमांक MP 20 CK 3300 में ड्राइवर सीट पर एक लड़का बैठा था और 2 लड़के उसके ट्रक के डीजल टैंक को खोलकर डीजल निकाल रहे थे। उसने पूछा कि कौन है, आवाज लगाई तो वे दोनों थार जीप में डीजल का केन रखकर गाड़ी चालू कर भाग गए। वह ट्रक से उतरकर डीजल टैंक के पास गया तो देखा कि डीजल टैंक से लगभग 300 लीटर डीजल गायब था। अज्ञात चोर उसके ट्रक से कीमती 300 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है, चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर धारा 379 आईपीसी और 3/5 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed