फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Union Minister Nitin Gadkari will do Bhoomi Pujan of Jabalpur Ring Road will be ready at a cost of 300 crores

Jabalpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे रिंग रोड का भूमिपूजन, तीन सौ करोड़ की लागत से होगी तैयार

Wed, 02 Nov 2022 07:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 07:54 AM IST
सार

जबलपुर में बनने वाली रिंग रोड की लम्बाई 112 किमी लंबी है। जबलपुर शहर सभी दिशाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग से घिरा हुआ हैं।112 किमी लम्बाई की बाहरी रिंग रोड सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को इंटर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari will do Bhoomi Pujan of Jabalpur Ring Road will be ready at a cost of 300 crores
जबलपुर रिंग रोड प्रदेश की सबसे लंबी रिंग रोड होगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर के चारों तरफ बनने वाली 112 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। रिंग रोड के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय होंगे। रिंग रोड निर्माण के भूमि पूजन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सात नवम्बर को जबलपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जबलपुर में बनने वाली रिंग रोड प्रदेश की सबसे बड़ी रिंग रोड होगी। रिंग रोड बनने के बाद जबलपुर शहर में आवश्यक यातायात का बोझ कम होगा। रिंग रोड को भारत माला परियोजना में शामिल कर लिया गया। सांसद सिंह ने कहा कि हैदराबाद जैसे महानगर जिसकी आबादी 1 करोड़ 75 लाख के लगभग है, उसके चारों ओर बनी रिंग रोड 126 किमी लंबी है और जबलपुर में बनने वाली रिंग रोड की लम्बाई 112 किमी लंबी है। जबलपुर शहर सभी दिशाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग से घिरा हुआ हैं, 6 राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर शहर में आकर मिलते हैं। 112 किमी लम्बाई की बाहरी रिंग रोड सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को इंटर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे जबलपुर शहर के अंदर भारी वाहनों का दवाब कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed