फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Uncle murdered with an ax over water filling dispute

Jabalpur News: पानी भरने को लेकर विवाद, भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की चाचा की हत्या

Tue, 10 Sep 2024 09:00 AM IST
Jabalpur Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 09:00 AM IST
सार

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गधेरी में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। इस दौरान भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncle murdered with an ax over water filling dispute
विवाद के भतीजे ने की चाचा की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में रिश्ते के चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीएसपी रांझी विवेक गौतम के अनुसार, खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गधेरी के मुडिया टोला मोहल्ले में सोमवार शाम सरकारी नल से पानी भरने को लेकर अखिलेश यादव (45) और संदीप यादव (40) के बीच विवाद हो गया। दोनों पड़ोसी थे और रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। विवाद के दौरान संदीप ने कुल्हाड़ी से अखिलेश पर हमला कर दिया। हमले में अखिलेश को गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर अवस्था में अखिलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


इधर, चाचा पर हमला करने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed