फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बालाघाट में दो महिला नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर, 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था

Sat, 22 Apr 2023 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 22 Apr 2023 12:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला कमांडरों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली है। दोनों पर 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 
 

विज्ञापन
Two female Maoist commanders killed in an encounter in Balaghat, a reward of Rs 28 lakh was announced
बालाघाट में नक्सलियों से बरामद असलाह। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हॉक फोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इसमें दो महिला कमांडरों को ढेर कर दिया गया। दोनों पर 14-14 लाख रुपये यानी कुल 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था।  



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तडके गढ़ी थानान्तर्गत कांधला के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हॉक टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड में भोरभ देव एरिया कमांडर सुनीता तथा खटिया मोर्च एरिया कमांडर सरिता को हॉक फोर्स ने मार गिराया। सुनीत पहले टाडा दलम में थी और वर्तमान के विस्तार दलम के लिए काम कर रही थी। कबीर के साथ सरिता गार्ड के रूप में काम करती थी। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महिला नक्सलियों के पास दो बंदूक, कारतूस, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुए मिली है। मुठभेड़ में और भी नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश पुलिस और हॉक फोर्स के जवान कर रहे हैं। बालाघाट के आईजी संजय कुमार, एसपी समीर सौरभ और हॉक फोर्स के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 
 

Two female Maoist commanders killed in an encounter in Balaghat, a reward of Rs 28 lakh was announced
बालाघाट में मारे गए महिला नक्सली कमांडर। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने दी पुलिस को बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नक्सलियों को ढेर करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि शुक्रवार रात बालाघाट में हमारे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ दो दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में हथियार सहित अनेक सामग्री बरामद हुई है। मैं पुलिस फोर्स, हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी जवानों का अभिनंदन करता हूं और उनको बधाई देता हूं। यह हमारी पुलिस की वीरता और सजगता है कि वह लगातार नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ यह चौथा एनकाउंटर था, जिसमें आठ दुर्दांत नक्सली मारे गए,इन पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। प्रदेश में हम डकैत पनपने नहीं देंगे, नक्सलवाद फैलने नहीं देंगे। सिमी के बाद पीएफआई जैसे आंतकी घटना करने वाले लोगों का भी हम सफाया कर रहे हैं। गुंडे और बदमाश जो जनता की अमन और चैन को भंग करते हैं, उनको भी हम नहीं छोड़ेंगे यह मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। 
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed