{"_id":"6460bbdf188ccd2eae0366d8","slug":"two-died-due-to-drowning-in-river-in-jabalpur-friend-lost-his-life-to-save-his-friend-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में नदी में डूबने से भाजपा नेता पुत्र सहित दो की मौत, दोस्त को बचाने में गई दोस्त की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में नदी में डूबने से भाजपा नेता पुत्र सहित दो की मौत, दोस्त को बचाने में गई दोस्त की जान
Sun, 14 May 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 04:16 PM IST
सार
जबलपुर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोस्त को डूबता देख दूसरा दोस्त बचाने पहुंचा था, पर वह भी डूब गया। एक मृतक स्थानीय भाजपा नेता का पुत्र बताया गया है।
विज्ञापन
जबलपुर में दो युवक डूब गए।
- फोटो : Social Media
विस्तार
जबलपुर के भाजपा नेता तथा पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष के पुत्र तथा उसके दोस्त की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान के लिए तिलवारा घाट गए थे। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सीएसपी बरगी अंकिता खातेरकर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल का इकलौता पुत्र अतुल पटेल (23) अपने 10-12 परिवारिक मित्रों के साथ नर्मदा नदी के तिलवारा घाट में स्नान के लिए गए थे। सभी दद्दा घाट में स्नान कर रहे थे। इस दौरान अनुराग लोधी तेज बहाव में चला गया। उसे बचाने के लिए अतुल भी तेज बहाव में चला गया और दोनों डूब गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया। स्थानीय तथा बचाव टीम के गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला तो उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम की शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर कई भाजपा के नेता व पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
