{"_id":"66dbbdea3416e8c25304d306","slug":"two-coaches-of-indore-jabalpur-overnight-express-derailed-in-jabalpur-hindi-news-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं
Sat, 07 Sep 2024 08:13 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Sep 2024 08:13 AM IST
सार
Indore-Jabalpur Overnight Express Derailed: शनिवार सुबह जबलपुर स्टेशन के पास इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतर गए। घटना स्टेशन से 50 मीटर पहले हुई और इसमें किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन की गति 20 किमी प्रति घंटे से कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर से जबलपुर आ रही ओव्हर नाईट एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतर गये। यह घटना शनिवार की सुबह जबलपुर स्टेशन से 50 मीटर पहले घटित हुई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
#WATCH | Two coaches of Indore- Jabalpur Overnight Express derailed in Jabalpur, Madhya Pradesh. No casualties/injuries reported.
विज्ञापन
More details awaited pic.twitter.com/A8y0nqoD0r — ANI (@ANI) September 7, 2024
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22191 इंदौर से जबलपुर आ रही थी। अधिकांश यात्री मदन महल स्टेशन में उतर गये थे। जबलपुर मुख्य स्टेशन से 50 मीटर पहले ट्रेन के दो पहिये पटरी से उतर गये। जिसमें से एक कोच पार्सल तथा दूसरा एसी 1 का था। घटना के समय गाड़ी की रफ्तार 20 किलोमीटर से अधिक नहीं थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जांच के लिए आदेश जारी करते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने पर महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी घटनास्थल में पहुंची थीं। दोनों डिब्बों को तत्काल डीरेल कर दिया गया था। इस घटना के कारण किसी भी तरह का रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी थी। यात्री अपना लगेज लेकर ट्रेन से उतर गये थे और पैदल ही प्लैटफार्म तक गये।
