{"_id":"64a6a308f3157ba1cf0cfcf1","slug":"triple-talaq-eight-months-ago-in-jabalpur-the-loving-couple-married-now-the-husband-gave-triple-talaq-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: आठ महीने पहले किया था प्रेमी युगल ने निकाह, अब पति ने सार्वजनिक रूप से तीन तलाक कहकर तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: आठ महीने पहले किया था प्रेमी युगल ने निकाह, अब पति ने सार्वजनिक रूप से तीन तलाक कहकर तोड़ी शादी
Thu, 06 Jul 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:48 PM IST
सार
जबलपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले युगल की शादी टूट गई है। पति ने ससुराल वालों के सामने युवती को तीन तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर में तीन तलाक का एक और केस दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लव मैरिज के आठ माह बाद ही तीन तलाक का मामला सामने आया है। नवविवाहिता को लगा कि पति उसे मनाने आया है परंतु वह सार्वजनिक रूप से तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सीएसपी अखिलेख गौर के अनुसार अधारताल सीएसपी थानान्तर्गत न्यू आनंद कॉलोनी में रहने वाली 22 साल की युवती के प्रेम संबंध क्षेत्र में रहने वाले शोएब मंसूरी से थे। दोनों ने आठ माह पूर्व मदन महल स्थित दरगाह में मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया था। युवती ने बताया कि निकाह के बाद युवक उसे घरेलु बातों पर प्रताड़ित करने लगा था। विरोध करने पर वह गाली-गलौज व मारपीट करता था।
युवक ने महिला को घर से निकाल दिया था, जिसके कारण वह मायके आकर रहने लगी थी।
पत्नी को लगा मनाने आया है
युवक 11 मई को उसके घर पहुंचा था। महिला सोच रही थी कि उसका पति मनाकर साथ ले जाने आया है। युवक ने मायके पहुंचने के बाद गाली-गलौज करते हुए सास-ससुर तथा पड़ोसियों के सामने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। आज से पत्नी नहीं होने की बात करते हुए वह चला गया। महिला ने लगभग एक माह बाद बुधवार की रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।