फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   three women of madhya pradesh was sold in rajasthan

खौफनाक : मध्यप्रदेश के होटल में काम करने वाली महिला को राजस्थान में बेचा

Sat, 13 Mar 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
three women of madhya pradesh was sold in rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

गरीब घरों की औरतें अपना घर चलाने के लिए शहरों में काम करने जाती हैं। लेकिन जब पैसे के लिए उनका सौदा किया जाए तो उन पर न जाने क्या-क्या बीतती है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली महिला का है जिसे राजस्थान में बेच दिया गया। होटल का मैनेजर कोटा के एक मानव तस्करी करने वाले के साथ मिलकर गलत धंधा कर रहा था।

विज्ञापन


ये महिला जबलपुर के एक छोटे से होटल बासू में नौकरी करती थी जहां उसको 200 प्रतिदिन के हिसाब से मिलता था। उसका एक बेटा है। पीड़िता के मुताबिक एक महिला को तस्करों ने सांवले रंग की वजह से जाने दिया। 
विज्ञापन


ज्यादा पैसे का दिया लालच
पीड़िता ने बताया कि होटल का मैनेजर अनिल बर्मन ने उससे कहा कि कब तक 200 रुपये में काम करती रहेगी, मेरे साथा कोटा चलो वहां काम के अच्छा पैसा दिलवाऊंगा। ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर अनिल उसे 26 तारीख कोटा ले गया। अनिल ने उसकी मुलाकात अपनी पत्नी ज्योति से भी कराई, जिसकी मदद से शालिनी को कोटा ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक को सांवले रंग ने बचा लिया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तीन महिलाओं को कोटा लेकर गए थे। एक महिला को 2.80 लाख रुपये और दूसरी महिला को 70 हजार रुपये में बेच दिया, लेकिन एक 23 वर्षीय विवाहित युवती शालिनी को उसके सांवले रंग ने बिकने से बचा लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसी विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर लिया है।


पति को शादी के तीन साल बाद ही छोड़ा
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला रीवा निवासी है। उसकी उम्र 31 साल है और उसका एक बेटा भी है। वह जबलपुर शहर के भूकंप कॉलोनी में एक छोटे से होटल में रोटी बनाने का काम करती थी। होटल में उसे मजदूरी के तौर पर 200 रुपये मिलते थे। महिला की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी, उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण शादी के तीन साल के बाद ही पीड़िता ने पति को छोड़ दिया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed