फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Thieves made away with salt, cumin and cigarettes

Jabalpur News: नमक, जीरा व सिगरेट पर चोरों ने किया हाथ साफ, दो दिन पहले चोरी हुए थे आधा किलो रसगुल्ले

Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
सार

जबलपुर में चोरों ने किराना दुकानों से नमक, सिगरेट और जीरा चुरा लिया। एक घटना गढ़ा क्षेत्र की है, जहां स्कूटी सवार चोर नमक की बोरी ले गए। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र की है, जहां ई-बाइक से सिगरेट व जीरे से भरी बोरी चोरी हुई। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Thieves made away with salt, cumin and cigarettes
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर शहर में चोरी की दो अजीबोगरीब घटनाएं सामने आई हैं, जहां चोरों ने किराना दुकानदारों के नमक, सिगरेट और जीरे पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना गढ़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक दुकानदार जयपाल सिंह की दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियों को अज्ञात स्कूटी सवार चोर उठा ले गए। चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया फिर बुलाया मंडला, बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया गैंगरेप
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां लाल माटी द्वारका नगर निवासी 43 वर्षीय महेश कुमार जेठवानी, जो किराना दुकान का व्यवसाय करते हैं, 19 अप्रैल को वासुदेव ट्रेडर्स, मुकादम गंज से किराना सामान लेने पहुंचे थे। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों की सिगरेट और करीब पांच किलो जीरा, कुल कीमत ₹40,500, की खरीदारी कर एक बोरी में पैक करवाई। इसके बाद उन्होंने वह बोरी अपनी ई-बाइक पर रख दी और गलगला नरघैया स्थित दूसरी दुकान में खरीदारी के लिए चले गए। जब वे वापस लौटे, तो देखा कि बाइक पर रखी बोरी गायब थी। किसी अज्ञात चोर ने बोरी चुरा ली थी। महेश कुमार ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब तीन साल में पास कर सकते है AIBE परीक्षा, 2022 से नामांकित हुए अधिवक्ताओं को BCI ने दी राहत

आधा किलो रसगुल्ला की चोरी 
दो दिन पहले ही जबलपुर में आधा किलो रसगुल्ला चोरी होने की खबर भी सामने आई थी। वार्ड नंबर 8 में शीला विश्वकर्मा की बेकरी शॉप है। 24 अप्रैल की दोपहर को दुकान पर महिला का बेटा बैठा हुआ था। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक दुकान के अंदर गया और रसगुल्ले का डिब्बा चुराकर फरार हो गया। दुकानदार के बेटे ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed