फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   There used to be a fight between husband & wife, both were found hanging on the noose along with innocent girl

MP News: पति-पत्नी में होती थी लड़ाई, आठ महीने की मासूम बच्ची के साथ दोनों फंदे पर झूलते मिले

Fri, 21 Apr 2023 05:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 21 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। उनकी आठ माह की बच्ची थी। तीनों के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले हैं। 
 

विज्ञापन
There used to be a fight between husband & wife, both were found hanging on the noose along with innocent girl
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आठ माह की मासूम बच्ची के साथ पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले हैं। पुलिस को कमरे से सल्फास की गोलियां भी मिली हैं। आशंका है कि विवाद के कारण पति ने पत्नी व बच्ची को सल्फास की गोलियां खिलाई। इसके उन्हें फांसी के फंदे पर लटका दिया। दोनों की हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा ली।

विज्ञापन


चरगवां थाना प्रभारी एसआई विनोद पाठक ने बताया कि ग्राम बिजना निवासी अखिलेश यादव अपने दो भाइयों के साथ रहता था। तीनों भाई राज मिस्त्री का काम करते थे। अखिलेश का अपनी पत्नी अंजना, उम्र-21 वर्ष, से अक्सर विवाद होता था। उनकी आठ माह की एक बेटी भी थी। तीनों के शव शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते मिले। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी रात में लगभग 12 बजे तक जाग रहे थे। दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था। कमरे में पुलिस को सल्फास की गोलिया भी मिली है। लग रहा है कि पति ने पत्नी व बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाशों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed