फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Sons of two policemen died by drowning in Narmada river

Jabalpur News: दो पुलिसकर्मियों के बेटों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गए थे कालीघाट

Mon, 12 May 2025 11:03 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 11:03 PM IST
सार

पुलिस और गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Sons of two policemen died by drowning in Narmada river
दो किशोरों की डुबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वारीघाट थानान्तर्गत ग्राम भटोली स्थित नर्मदा नदी के काली घाट में दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो पुलिसकर्मियों के बेटों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। घटना में मृत दोनों किशोरों की उम्र लगभग 17 साल थी।
विज्ञापन


ग्वारीघाट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित उर्फ कान्हा दुबे उम्र 17 वर्ष एवं तेजेन्द्र सिंह मसराम उम्र 17 वर्ष दोनों निवासी शारदा मंदिर के पास बरेला अपने 2-3 साथियों के साथ स्नान करने ग्वारीघाट भटौली स्थित नर्मदा नदी के काली घाट पहुंचे थे। नहाने समय दोनों गहरे पानी में चले गये और तेज बहाव के साथ बहने लगे। कुछ देर बाद दोनों नदी में डूब गए। साथियों ने तत्काल मदद के लिए गुहार लगाते हुए घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों किशोरों को पानी से निकाला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम से फर्जी पत्र प्रकरण, छिंदवाड़ा से हुई दूसरी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोर को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के लोग पहुंच गये थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। सुमित के पिता सीपी दुबे प्रधान आरक्षक हैं और थाना ग्वारीघाट में वाहन चालक के रूप में पदस्थ है। बिजेंद्र के पिता संतोष मरकाम पुलिस महकमे में उप निरीक्षक हैं, वर्तमान में वह पन्ना जिला में पदस्थ हैं। इससे पहले संतोष मरकाम थाना कुंडम और बरेला में भी पदस्थ रहे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed