{"_id":"65c345c0684fc1abd500234a","slug":"son-stabbed-wife-in-case-of-drunken-assault-in-jabalpur-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: शराब पीकर पत्नी से कर रहा था मारपीट, बेटे ने सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: शराब पीकर पत्नी से कर रहा था मारपीट, बेटे ने सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Wed, 07 Feb 2024 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:26 PM IST
सार
Jabalpur: जबलपुर में शराब के नशे में धुत व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसके बाद नाबालिग बेटे ने मां को बचाने के लिए पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। इधर घायल शराबी पिता की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बेटे ने सीने में घोंपा चाकू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहानी निवासी अनिल बंशकार उम्र 39 मजदूरी को काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने की बात पर अक्सर उसका पति से विवाद होता था। मंगलवार की रात युवक शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के कारण पत्नी से मारपीट शुरू की दी।
विज्ञापन
नाबालिग बेटा बीच-बचाव करने आया तो पिता ने उसे धक्का दे दिया। जिसके बाद नाबालिग बेटे ने पिता के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू सीने में लगने के कारण अजय बेहोश होकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दी
इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे की उम्र लगभग 16 साल है और आर्थिक तंगी के कारण उसके कक्षा चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी की उम्र के संबंध में स्कूल से दाखिल खारिज के दस्तावेज एकत्र किये जा रहे है।
विज्ञापन
